Corona Update : क्या देश में बेकाबू हो गया है कोरोना

जुबिली न्यूज़ डेस्क
देश में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गयी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 3 लाख 8 हजार, 993 पहुंच गयी है। जबकि 8,884 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। खास बात ये हैं कि 1,54,330 लोग स्वास्थ्य होकर वापस अपने घर जा चुके हैं।
देश में कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3493 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे कोरोना मरीजों की संख्या 101141 हो चुकी है। जबकि 127 लोगों की चपेट में आने से मौत हो चुकी है जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 3717 पहुंच गया है।

महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा कहर मुंबई में देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां 1366 नए कोरोना मरीजों के मामलें सामने आये हैं। इससे यह आंकड़ा बढ़कर 55,451 पर पहुँच गया है। जबकि 90 की मौत के बाद कुल मरने वालों की संख्या 2044 पर पहुंच गयी है।
बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
बीते 24 घंटे में देश में 11,458 मामले आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में 7,135 का उछाल आया। नये आंकड़ों के अनुसार देश कोरोना के कुल 308,993 मामले हैं।
तमिलनाडु में दो हजार के करीब नए मामलें
जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,982 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 40,000 पार कर गये और अब तक 397 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है।
वीकेंड पर बंद रहेगा पंजाब
कोरोना संकट में पूरा देश जहां इस समय अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है तो वहीं पंजाब एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि सरकार ने अभी वीकेंड और किसी भी छुट्टी वाले दिन संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। यानी शनिवार और रविवार को पंजाब में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।

Back to top button