कोरोना बहरूपिया है, हमें कोरोना वायरस के हर वैरिएंट पर भी नजर रखनी होगी: पीएम मोदी

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तारी थमती नजर आ रही है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कई राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम ने कहा कि कोरोना बहरूपिया है, हर वैरिएंट पर नजर रखनी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पूर्वोत्तर यानी असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान पीएम ने कहा, ”कोरोना बहरूपिया है, हमें कोरोना वायरस के हर वैरिएंट पर भी नजर रखनी होगी। म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं। ऐसे में रोकथाम और वक्त रहते इलाज करना बहुत जरूरी है।”

पीएम बोले- भारी भीड़ का जुटना ठीक नहीं
देश में कोरोना संक्रमण होते ही लोगों के घूमने निकल पड़ने पर पीएम मोदी ने कहा, “ये सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है। लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशंस में, मार्केट्स में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं है। सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।”

Back to top button