हिन्दू लड़की को अगवा कर इस्लाम धर्म कबूल करवाया

इस्लामाबाद. इस्लामाबाद में एक हिन्दू महिला के धर्म परिवर्तन करने की ख़बर आयी हैं . यहाँ एक महिला के परिवार वालों ने आरोप लगाया हैं की उसकी बेटी को अगवा कर उसे इस्लाम धर्म क़बूल करने को कहा गया और फिर ज़बरदस्ती उसकी शादी एक मुस्लिम आदमी से करा दी गयी हैं .Conversion of Hindu women

जब कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई तो महिला ने इससे इनकार कर दिया और कहने लगी की उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म क़बूल किया हैं . इस बात को साबित करने के लिए उसने कोर्ट में नमाज़ भी पढ़ी .

कोर्ट में सुनवाई के बाद इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जज शौकत अजीज सिद्दीकी ने इस्लाम क़बूल करेने वाली महिला को उसके पति के साथ रहने की इजाज़त दे दी .

मार्क जकरबर्ग एक बार फिर बने पिता, फेसबुक पोस्ट के जरिए की घोषणा

महिला मारिया और उसके पति बिलावल अली भुट्टो ने मर्जी से शादी करने के कारण धमकी मिलने को लेकर हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा देने का आदेश दे दिया हैं . आपको बता दें कि मारिया का हिंदू नाम अनुशी हैं .

Back to top button