ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, एक दूसरे पर तलवार और चाकू से किया हमला

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के माझा के छवही गांव के समीप एक ट्रक को ओवरटेक करने को लेकर ट्रक चालक तथा बाइक सवार युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर तलवार तथा चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद ट्रक में सवार पंजाब के सद्धालु नगर थाना पहुंच गये। बाद में डीएसपी विभास कुमार की पहल पल दोनों पछ में समझौता हो गया।ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, एक दूसरे पर तलवार और चाकू से किया हमला

बताया जाता है कि चंडीगढ से कुछ लोग प्रकाश उत्सव में शामिल होने पटना गये थे। वहां से ये लोग ट्रक में सवार होकर वापस लौट रहे थे। तभी छवही गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रक से भिड़ते भिड़ते बची। जिसे देखकर ट्रक चालक ने बाइक सवार युवकों को गाली दे दिया।

गाली देने पर युवकों ने ट्रक रोक लिया तथा चालक से भिड़ गये। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस बीच ट्रक चालक गुरजंट सिंह ने तलवार से छवही गांव निवासी राकी कुमार पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक का सिर फट गया। इसके बाद युवको ने भी चाकू से हमला कर चालक को घायल कर दिया। घटना के बाद ट्रक पर सवार सिख नगर थाना पहुंच गये। यहां डीएसपी के पहल पल दोनों पक्ष में समझौता हो गया।

 
Back to top button