इलाहाबाद : बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

इलाहाबाद : प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महंगाई, व्यापारियों का उत्पीड़न, हत्या, लूट, शहर में बढ़ते जाम को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया।बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहाकि पिछले सवा साल में प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दिनदहाड़े बीच शहर में गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है। अपराधी बेखौफ हैं। योगी सरकार हर क्षेत्र में विफल है। मुख्यमंत्री केवल लोगों को गुमराह करके बड़े-बड़े सपने दिखा रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। योगी सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहाकि जनता योगी सरकार से परेशान है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखाई देगा। प्रदर्शन के दौरान शेखर बहुगुणा, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। महंगाई, व्यापारियों का उत्पीड़न, हत्या, लूट, शहर में बढ़ते जाम को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।

नो इंट्री को लेकर प्रदर्शन

इलाहाबाद : नो इंट्री के कारण सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक व्यापारियों की गाड़ी में शहर में नहीं आ पाती है। इसके कारण उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में ऑल इंडिया वर्कर्स कौंसिल के बैनर तले व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहाकि अन्य बड़े वाहनों को सुबह शहर में आने की इजाजत नहीं देनी चाहिए, लेकिन फल और सब्जियों की गाड़ियों को रोका नहीं जाना चाहिए। क्योंकि भीषण गर्मी में इनके खराब होने की संभावना अधिक होती है।

Back to top button