हिमाचल प्रदेश के किसानों को कांग्रेस ने ये बड़ी सौगात देने का किया वादा

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू आदि मौजूद थे। कांग्रेस इस चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यों को भुनाने में लगी है। दूसरी ओर वह केंद्र सरकार की नाकामियों को सामने रखेगी। इस दौरान वह देशभर में छाई महंगाई को लेकर भी चर्चा कर सकती है।वादा

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया है। वह किसानों की बात कर रही है। उसने घोषणापत्र में वादा किया है कि, वह बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवाएगी। किसानों को दिया जाने वाला यह लोन लगभग, एक लाख रूपए का होगा। किसानों को जंगली जानवरों को बचाने हेतु सरकार ने नई स्कीम तैयार की है।

इसे भी पढ़े: BJP के गढ़ में हुआ राहुल गाँधी का आगाज, PM मोदी को उन्ही के घर में घेरा

सरकार ने घोषणा की है कि, करीब 50 हजार मेधावी विद्यार्थियों को फ्री लैपटाॅप के साथ 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। राज्य में पंचायत के अधिकार बढ़ेंगे। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सड़कों ने निर्माण और पुलों के विस्तार का वादा किया है। कहा गया है कि खेलों को बढ़ाने के लिए सरकार खेल अकादमियों का निर्माण करेगा। कांग्रेस ने वादा किया है कि, यदि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो फिर दिहाड़ी मजदूरों को 350 रूपए दिए जाऐंगे।

Back to top button