कांग्रेस प्रभारी कौकब कादरी ने संकट की घड़ी में लालू का साथ देने की कही बात

पटना। बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने चारा घोटाले के एक अन्य मामले में लालू प्रसाद को सजा सुनाए जाने के बाद कहा, कांग्रेस लालू प्रसाद पर आए संकट में उनके साथ है। कादरी ने कहा कोर्ट का फैसला एक न्यायिक प्रक्रिया है और इस पर अधिक टीका टिप्पणी उचित नहीं।कांग्रेस प्रभारी कौकब कादरी ने संकट की घड़ी में लालू का साथ देने की कही बात

कादरी ने कहा कि राजद और लालू प्रसाद का परिवार निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत की शरण में जाएंगे और कांग्रेस को उम्मीद है कि उन्हें वहां से निश्चित रूप से राहत मिलेगी।

कादरी ने एक बार फिर दोहराया कि साम्प्रदायिक शक्तियों के साथ संघर्ष में राजद कांग्रेस की एक प्रमुख सहयोगी है और कोर्ट के फैसले के बाद भी महागठबंधन की एकता में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Back to top button