कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अखिलेश ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में साथ देने से किया इंकार

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये साफ कह दिया है कि कांग्रेस ने हमें लंबे समय तक इंतजार कराया है लेकिन अब हम और इंतजार नहीं करेंगे। अखिलेश ने बसपा के साथ जाने का संकेत देते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर बसपा से जल्द ही बात की जाएगी। कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अखिलेश ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में साथ देने से किया इंकार

विधानसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर पहले बसपा और अब अखिलेश के साफ मना करने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अखिलेश ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने की सोच रहे थे लेकिन कांग्रेस ने अब तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है। अब तक काफी इंतजार किया लेकिन अब और नहीं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पूर्व सीएम ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बसपा के साथ मिलकर भी हम चुनाव लड़ सकते हैं। हम छत्तीसगढ़ में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से बात कर रहे हैं। 

Back to top button