रोड एक्सीडेंट में ऐसी हो हुई कार की हालत, गैस कटर से काट निकाली बॉडी

पटना.पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर शुक्रवार को टायर ब्लास्ट होने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर में घुस गई। इस हादसे में चालक समेत कार में सवार एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल महिला को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट के बाद कार की ऐसी हालत हो गई थी कि डेडबॉडीज को गैस कटर से काटकर निकालना पड़ा। 
रोड एक्सीडेंट में ऐसी हो हुई कार की हालत, गैस कटर से काट निकाली बॉडी

दवा लाने जा रहे थे सभी…

– एक्सीडेंट दीदारगंज थाने के कसारा गांव के पास हुई। सुबह करीब 11 बजे एक इंडिका कार पटना से फतुहा की ओर जा रही थी।
– जबरदस्त टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्टेयरिंग टूटकर चालक के सीने से चिपक गया था और चालक का पैर भी बोनट के अंदर घुस गया था।
– दो महिलाएं और बच्चियां उसमें दबी थी। सूचना के बाद दीदारगंज थाना पुलिस, स्थानीय व टॉल प्लाजा के लोग मौके पर पहुंचे।
– कार से लाशों को निकालना संभव नहीं हो रहा था। गैस कटर मशीन व जेसीबी मशीन से कार को काट कर लाशों को निकाला गया।

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र

दवा लाने नगरनौसा जा रहे थे सभी; मां, दो बेटियों और चालक की जान गई

– थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 25 साल की शकीना, उसकी बेटियाें तीन साल की शबाना और नौ माह की रुकसाना और ड्राइवर साहुल सपेरा की मौत हुई है।
– ड्राइवर चितकोहरा का रहनेवाला था। शकीना के पति मो. असलम इजरा स्वासपुरी जिला वैशाली, ऑटो चालक हैं।
– उन्होंने बताया कि पत्नी बच्चों को लेकर उनकी बहन रूबी के साथ दवा लाने नालंदा के नगरनौसा जा रही थी। कार चालक के मोबाइल के जरिए पुलिस से उन्हें हादसे की जानकारी मिली।
– चालक साहुल भी रिश्तेदार था। सुबह वैशाली घर पर आया था, सभी लोग खुशी-खुशी रवाना हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
– रूबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, हादसे के बाद फोर लेन से लेकर एनएच तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दीदारगंज व बाइपास थाना पुलिस ने जाम को हटाया।
Back to top button