कंप्यूटर जैसे तेज दिमाग वाले कौवे! उठा लेते हैं सिगरेट के टुकड़े

कौवे तो आपको रोजमर्रा में दिख ही जाते होंगे. कभी घर की छत पर बैठे तो कभी पेड़ की डाल में शोर करते. आपको लगता होगा कि वो बाकी पक्षियों की तरह मामूली ही होते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कौवों (Crow trained to pick up cigarette butts) का दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज होता है? फ्रांस और स्वीडन जैसे देशों में लोगों ने कौवों के साथ कुछ ऐसा किया, कि उसे जानकर हर कोई दंग हो जाएगा. लोगों ने कौवों को ऐसी ट्रेनिंग दी, जिससे वो पर्यावरण की रक्षा करें और अपना पेट भी पाल लें. ये कौवे सिगरेट के टुकड़े उठाने लगे और उसके बदले में खाने का सौदा करने लगे.
यूरो न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 2018 में कौवों के साथ एक एक्सपेरिमेंट किया गया. फ्रांस (France crow experiment) के पश्चिम में मौजूद पुय डू फो थीम पार्क ने कौवों को पार्क में पड़े सिगरेट के बट्स को उठाना सिखा दिया था. इसके साथ ही यहां-वहां पड़ी अन्य छोटी चीजों को भी उठाना उन्हें सिखाया गया. इन टुकड़ों को उठाकर वो खाते नहीं थे, बल्कि उसे उठाकर एक मशीन तक लाते थे और उसमें डाल देते थे. उस मशीन से फिर उनके लिए खाना निकलता था जिसे वो खा लेते थे.
पक्षियों को सिखा रहे सिगरेट उठाना
इस तरीके से पक्षियों के दिमाग पर भी शोध किया गया और उन्हें पर्यावरण की रखवाली के लिए भी तैयार किया गया. 2022 में भी ऐसा ही इनिशिएटिव स्वीडन में लिया गया था. वहां पर भी वो इधर-उधर पड़े सिगरेट के बट्स को उठाते हैं और उसके बदले में उन्हें खाना दिया जाता है. इंस्टाग्राम अकाउंट @pubity पर भी फ्रांस के कौवों से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया गया है.





