श्रीलंका में सांप्रदायिक हिंसा, 10 दिन के लिए देश में इमरजेंसी

श्रीलंका में बौद्धों और मुस्लिमों के बीच लगातार हिंसा के बाद दस दिनों के लिए आपातकाल लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव के चलते श्रीलंका के हालात काफी खराब हो गये हैं। खबरों के मुताबिक, एक कैबिनेट नोट के बाद इमरजेंसी लगाने की घोषणा की गई है। चिंता का विषय यह है कि इस समय भारतीय क्रिकेट त्रिकोणीय सीरिय खेलने के लिए श्रीलंका में ही है। हालांकि बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

श्रीलंका में सांप्रदायिक हिंसा, 10 दिन के लिए देश में इमरजेंसी

 

खबरों के मुताबिक, सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीलंका सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ ‘कठोर कार्रवाई’ करने के लिए एक देशव्यापी आपातकाल की स्थिति लागू की है। हालात बिगड़ने के बाद सोमवार को सेंट्रल कैंडी में कर्फ्यू लगाया गया था। यहां मुस्लिम और बौद्ध समुदायों के बीच हिंसा हो गई थी, जिसमें एक बौद्ध समुदाय का व्यक्ति मारा गया और मुस्लिम व्यापारी को आग लगा दी गई।

इस बीच बौद्ध समुदाय के लोगों ने श्रीलंका के कैंडी स्थित पुलिस स्‍टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दंगों के दौरान गिरफ्तार किए गए, बौद्धों को आजाद किया जाए।

बड़ी खबर: अप्रैल के बाद यहां नहीं बचेगा पानी, लोगों ने बाथरूम में रखें पीने के लिए पानी

 

 

फरवरी 2018 में बौद्ध और मुस्लिम समुदायों के बीच संघर्ष के दौरान पांच लोग घायल हो गए थे और कई दुकान और एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी। जून 2014 में, घातक अल्थगमा दंगे के बाद एक मुस्लिम विरोधी अभियान शुरू किया गया था। यहां कुछ कट्टर बौद्ध समूहों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोग बौद्धों पर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाते हैं। बौद्ध पुरातात्विक स्थलों को बर्बाद करने का आरोप भी मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगता रहा है। ज्ञात हो कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 2015 में सत्ता संभालने के बाद मुस्लिम विरोधी अपराधों की जांच करने का वादा किया था।

कोलंबो में टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने के लिए गई। आपातकाल की खबर आने के बाद बीसीसीआइ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि श्रीलंका में आपातकाल लगने की खबरें आ रही हैं। हालात कैंडी में खराब हैं, कोलंबो में नहीं। संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद हमें पता चला कि कोलंबो में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं।

Back to top button