बिहार में मिट्टी लदी ट्राली से टकराई जनसाधारण एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्‍त

पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण में नरकटियागंज-गोरखपुर रेल खंड जनसाधारण एक्‍सप्रेस मिट्टी लदी ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्‍त हो गया। करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा।बिहार में मिट्टी लदी ट्राली से टकराई जनसाधारण एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्‍त

जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज-गोरखपुर रेल खंड पर धोकराहा फाटक के समीप मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर – ट्राली से 15529 जनसाधारण एक्सप्रेस टकरा गयी। दुर्घटना गुरुवार की सुबह 10:40 बजे की है। ट्रैक्टर – ट्राली छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

हरिनगर के स्टेशन अधीक्षक घनश्याम तिवारी ने बताया कि सहरसा से आनंद विहार जाने वाली 15529 जनसाधारण एक्सप्रेस 10:18 बजे नरकटियागंज से खुली थी। चमुआ व हरिनगर रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक के समीप मिट्टी भराई का कार्य चल रहा है। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण मिट्टी लदी ट्राली ट्रेन के इंजन से टकरा गई। इससे इंजन में लगा गैस सिलिंडर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राली को भी क्षति पहुंची है। दो घंटे बाद दूसरी इंजन से ट्रेन परिचालन शुरू किया गया।

Back to top button