CM योगी के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- ‘उन्‍हें संविधान का ज्ञान नहीं’

कांग्रेस ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के राम मंदिर मुद्दे पर दिए गए बयान पर रविवार को उनपर निशाना साधा. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा ‘यह दुखद प्रसंग है भारत के लिए कि यहां ऐसे मुख्‍यमंत्री हैं जिनको संविधान का कोई ज्ञान नहीं है.’ CM योगी के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- 'उन्‍हें संविधान का ज्ञान नहीं'

दरअसल सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद कहा था कि किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए. अगर सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला मंदिर पर अपना फैसला दे सकता है, तो हम अपील करते हैं कि राम मंदिर पर भी वह निर्णय ले. उन्होंने कहा था कि राम जन्मभूमि का मुद्दा राजनीतिक नहीं है बल्कि यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है.

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 20 अक्टूबर को भी इशारों ही इशारों में राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात कही थी. गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर से निकली भव्य विजय शोभायात्रा के दौरान सीएम योगी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि रामलीलाओं की भव्यता के साथ-साथ समाज के इस भव्य मंदिर को भी उसी रूप में बनाने की तैयारी हमें करनी चाहिए जिस प्रकार से भव्य मंदिर के रूप में रामलीलाओं का आयोजन हम करते हैं.

Back to top button