CM देवेंद्र फडऩवीस ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए की कैबिनेट बैठक…

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को कैबिनेट बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 22 टीमें लगाई गईं हैं। डोर्नियर एयर क्राफ्ट की मांग की गई है। एमआइ-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। महाराष्ट्र के 204 गांवों से अब तक 11 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस समस्या से निपटने के लिए हम गुजरात और ओडिशा से भी मदद ले रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात हुई उनका भी सहयोग है। सांगली में 11 हजार परिवारों को बाहर निकाला गया है। कोल्‍हापुर में हालात ज्यादा खराब हैं यहां भी करीब 11 हजार परिवारों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया है। कैचमेंट इलाकों में बारिश इतनी ज्यादा है कि नासिक में बांधों से पानी छोडऩे का पिछले वर्षो का रिकॉर्ड टूट गया है।

Back to top button