श्रद्धालुओं को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, हेलीकॉप्टर से करें धार्मिक स्थलों की यात्रा…

New Delhi: उत्तर प्रदेश में अब श्रद्धालु कई धार्मिक स्थलों के दर्शन चॉपर यानी हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे, एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक योगी सरकार ने पीएम मोदी के यूपी दौरे से पहले पवन हंस के साथ ज्वॉइंट वेंचर की शुरुआत की है, जिसके जरिए यूपी के सभी धर्म स्थलों की यात्रा हेलीकॉप्टर से हो सकेगी। पीएम नरेंद्र मोदी 22-23 सितंबर को यूपी का दौरा करेंगे।

अंग्रेजी अखबार के मुताबकि पवन हंस और योगी सरकार के बीच फिलहाल चार क्षेत्रों को लेकर ड्राफ्ट तैयार हुआ है। जिसमें गंगा दर्शन(वाराणसी), गोवर्धन परिक्रमा (मथुरा-वृदांवन), त्रिवेणी दर्शन(इलाहाबाद) और अयोध्या दर्शन शामिल है। शुरूआत में पवन हंस द्वारा तीन सिंगल-इंजन लाइट हेलीकाप्टरों को यूपी भेजा जाएगा। इन हेलीकॉप्टरों में पायलट के अलावा पांच लोग बैठ सकेंगे।

पीएम मोदी से पापा के इलाज के लिए इस नन्ही सी जान ने मांगी मदद

यूपी पर्यटन अधिकारी ने कहा कि अगर कोई श्रद्धालु एक धार्मिक स्थल के दर्शन करेंगे तो 2500 रुपये देने होंगे, और चार धार्मिक स्थलों के दर्शन पर 10 हजार रुपये किराया है। हालांकि योजना को अंतिम रुप देने के बाद हम श्रद्धालुओं को डिस्काउंट भी देंगे। अब तक इन स्थलों में लगने वाली लंबी लाइनों, शहर का ट्रैफिक जाम और मुश्किल से मिलते होटलों की वजह से कई लोग आने का मन नहीं बनाते थे। मगर कुंभ मेला के लिए जुटने वाली भारी भीड़ को सोचते हुए वाराणसी तक प्रधानमंत्री के दौरे तक टेस्ट हवाई सेवा देने की योजना है। जिसे दीवाली तक पूरा कर लिया  जाएगा।

योगी सरकार 2019 के अर्ध कुंभ मेला से पहले इस पूरे इलाके में वाइल्ड लाइफ से कुछ अलग टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। अधिकारी ने कहा कि इस बारे में CRPF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया जाएगा। इस ज्वॉइंट वेंचर के लिए फिलहाल पवन हंस और यूपी टूरिज्म डेवल्पमेंट कॉरपरेशन 25 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। इसके अलावा उड़ानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए 6 हेलिपेड्स भी तैयार किए जाएंगे।

liveindia.live/top-news/chopper-darshan-ayodhya-ganga/195300.html से साभार…

Back to top button