बिहार में सीएम ने बढ़ते अपराध को देख दिए सभी थानों को ये बड़े निर्देश

  • पटना.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में अपराध पर काबू पाने के लिए थानों की निगरानी की जाएगी। जिस थाना क्षेत्र में ज्यादा अपराध होंगे वहां के थानेदार समेत सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। गुरुवार को सीएम ने छह घंटे तक कानून-व्यवस्था की हालत की पड़ताल की। इस दौरान शराबबंदी, स्पीडी ट्रायल, साइबर अपराध से लेकर त्योहारी मौसम में सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।
    बिहार में सीएम ने बढ़ते अपराध को देख दिए सभी थानों को ये बड़े निर्देश
    इस दौरान आला अफसरों से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून बहुत बन गए हैं। अब इन्हें सख्ती से लागू करना होगा। निर्णय लिया गया कि पुलिस मुख्यालय के अलावा आपराधिक घटनाओं के डाटा व विश्लेषण के साथ ही स्पीडी ट्रायल की मॉनिटरिंग सीआईडी करेगी। आर्थिक अपराध की मॉनिटरिंग ईओयू करेगी। इसी तरह स्पेशल ब्रांच भी देखरेख करेंगे। तय हुआ कि थानों की हर गतिविधियों पर एसपी से लेकर आईजी तक नजर रखेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा-दशहरा और मुहर्रम पर सतर्क रहें

    सीएम ने कहा कि अब तो किसी पुलिस अधिकारी पर कोई दबाव नहीं डालता है। न ही आपके (एसपी) काम में दखल दी जाती है। आपके परिश्रम से ही दंगे नहीं होते। दशहरा व मुहर्रम करीब है। कुछ स्वार्थी तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। आप सजग रहें। राज्य विकास की तरफ अग्रसर है। यह माहौल कायम रहे…। थाना प्रभारी हो या ऊपर का कोई अधिकारी, किसी ने सुस्ती बरती तो वह नतीजे भुगतने को तैयार रहे। भूमि विवाद की वजह से कोई घटना नहीं होनी चाहिए। एक बात और…। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    ये भी देखें:- अभी-अभी: पूर्व पार्षद ने किया हनीप्रीत को लेकर ये बड़ा दावा राजस्थान में यहाँ रुकी थीं हनीप्रीत

    डीएम जिला जज व एसपी के साथ बैठक करके स्पीडी ट्रायल के लायक मामलों का चयन करेंगे। स्पीडी ट्रायल होने पर ही अपराधियों में खौफ आएगा। बैठक के बाद गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि सीएम ने सभी तरह के अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया। थाना स्तर पर अपराध का ट्रेंड देख जिलावार कार्ययोजना बनाई जाएगी। एसपी सभी थानों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। एसपी की मासिक क्राइम मीटिंग के लिए मुख्यालय स्तर से गाइडलाइन जारी होगी। शराबबंदी के नए कानून के तहत दोषियों को सजा मिलने लगी है। समीक्षा में पाया गया कि सहरसा व बांका में संगीन अपराध बढ़े हैं। वहां के एसपी को हिदायत दी गई है। पटना व नालंदा में हत्या के मामले बढ़े हैं। अन्य अपराध घटे हंै। जहां कम गिरफ्तारी हुई है वहीं अपराध बढ़े हैं। बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी पीके ठाकुर भी मौजूद थे।

    इधर, बालू माफियाओं से साठगांठ में आईपीएस पंकज राज पर कार्रवाई

    बालू माफियाओं से साठगांठ के आरोप में आईपीएस पंकज राज के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि 2006 बैच के आईपीएस पंकज राज पर छपरा में एसपी रहते बालू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप है। अभी वह वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं।

    सभी एसपी को मिला टास्क

    – तालमेल के लिए डीएम जिला जज व एसपी करें हर माह बैठक 
    – भूमि विवादों और जातीय तनाव पर विशेष ध्यान
    – प्राथमिकी दर्ज कराने वालों से अच्छा व्यवहार करें
    – दियारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग, कब्रिस्तानों की घेराबंदी हो
    – भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए सीनियर रखें जूनियर पर नजर 
    – अवैध शराब और हथियार कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करें
    – थानों का निरीक्षण, छात्र समस्या, सांप्रदायिकता और नक्सल समस्या 
    – पुलिस आधारभूत संरचना 
    – ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, मानवाधिकार की रक्षा
Back to top button