कल्पना चावला अस्पताल पहुंचे CM खट्टर, जाना मंडी मजदूरों का हाल

करनाल: सीएम मनोहर लाल खट्टर अाज कल्पना चावला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने दखिल मंडी मजदूरों का हाल चाल जाना और उनसे बातचीत की। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मंडी में गंदगी के चलते फैली बिमारी के कारण 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 57 मजदूर घायल हो गए, जिनका इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में पड़ी भारी बारिश के चलते मंडी में पानी जमा हो गया, कई दिनों से पानी एक ही जगह पर भरने के चलते उसमें लारवा तैयार हो गया और  मंडी में डायरिया फैल गया, जिसकी चपेट में अाने से एक बच्ची सहित 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका इलाज अब कल्पना चावला अस्पताल में चल रहा है। 

Back to top button