CM योगी बहराइच ने प्रदेश को दी सात नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात,छात्रों को किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच से सात मेडिकल कॉलेजों के छात्र छात्राओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मेडिकल छात्र को तैयार करने में 10 करोड़ खर्च होते हैं। यह पैसा जनता की ओर से जमा किये गए टैक्स से आता है। ऋण से उऋण होने के लिए डॉक्टर बनने के बाद जनता की सेवा करें।
14 नए मेडिकल कॉलेजों का भेजा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर सरकार से वेतन लेते हैं फिर भी प्राइवेट प्रैक्टिस करता है। ऐसा क्यों होता है। उन्होंने कहा, अब आप सभी देख रहे हैं कि सरकारी धन हड़पने वाले कहां जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हॉस्पिटल का नाम महर्षि बालार्क ऋषि तथा मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम से रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है।

यहां खुले मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज प्रदेश को सात नए मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। ये मेडिकल कॉलेज अयोध्या, शाहजहांपुर, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, बदायूं और गौतमबुद्धनगर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच से एक साथ सभी का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री कल रायबरेली के दौरे पर थे।वहां उन्होंने अमर नायक राना बेनीमाधव बख्श सिंह की 215वीं जयंती पर फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश एक हो इसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रभावी, ऐतिहासिक, साहसिक निर्णय लिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने मसूद गाजी को हमलावर बताते हुए कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। कहा, अटल जी के नाम से बलरामपुर में सेटेलाइट मेडिकल कालेज बनाएंगे। इसके साथ ही लखनऊ में मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल शुरू करेंगे।





