CM योगी ने प्रियंका को स्कूटी पर बैठा दिया, वे अपना घर देंखे : विनय कटियार

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। विनय कटियार ने कहा कि योगी जी ने प्रियंका को स्कूटी पर बैठा दिया है। वो यूपी में प्रियंका कार छोड़कर अब स्कूटी पर आ चुकी हैं, वे अपना घर देंखे।
विनय कटियार रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करने अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने प्रियंका के यूपी की कानून व्यवस्था पर किये गए ट्वीट को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका को यूपी सरकार की चिंता छोड़ राजस्थान, मध्य.प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झांरखंड जाना चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि यूपी में तो वो प्रताड़ित हो रही हैं कारण ये है कि यूपी में योगी जी ने उन्होंने कार से उतारकर स्कूटी पर बिठा दिया है।
दरअसल, बीते शनिवार को प्रियंका गांधी जब पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थीं, तब कथित तौर पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। जिसके बाद वो पार्टी विधायक की स्कूटी पर बैठकर एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं थीं और उनके परिजनों से मुलाकात की थी।





