CM योगी और रमन सिंह आज आएंगे गोरखपुर, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का शहर में आगमन होगा। योगी तीन तो रमन सिंह दो दिनों तक शहर में रहेंगे। दोनों सीएम को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन तथा रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेना है।
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को 3:30 बजे शहर आएंगे। 3:30 से 4:30 बजे तक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। मंगलवार को 9:30 बजे से एक बजे तक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह सम्मिलित होने के बाद तीन से चार बजे तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह 4:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने दी है।





