CM योगी आदित्यनाथ: बीमारी रोकने के लिए जागरूकता जरुरी है …

लखनऊ: साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शुरु हुए हेल्थ कॉन्क्लेव में शुक्रवार शाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों ने कहा कि बीमारी का इलाज जरूरी है, लेकिन बीमारी न फैले, इसके लिए जागरूकता भी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड मेडिकल सिस्टम डिवेलप करने की भी जरूरत बताई, जिसमें एलोपैथी के साथ परंपरागत चिकित्सा से भी इलाज हो। 
स्कूलों में बताया जाए प्राथमिक उपचार

माननीय केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह जी के साथ आज केजीएमयू, लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के अंतर्गत हेल्थ कॉन्क्लेव कार्यक्रम में। pic.twitter.com/j8PNyTTzc7
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 5, 2018

सीएम ने कहा कि बच्चों के पाठ्यक्रम में प्राथमिक उपचार के तरीके शामिल होने चाहिए। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि प्रदेश में सेहत के लिए एक सामाजिक आंदोलन शुरू करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि लोगों का डॉक्टरों के प्रति विश्वास कम हो गया है, उसे दोबारा वापस पाने की जरूरत है।

Back to top button