CM योगी आज गोरखपुर कुशीनगर और देवरिया में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल होने के बाद गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

योगी दोपहर 1.30 बजे पडरौना के उदित नारायण डिग्री कालेज में कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय दूबे और तीन बजे जीआइसी कालेज देवरिया में पार्टी प्रत्याशी डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के समर्थन में सभा करेंगे। डॉ.रमापति राम को शुक्रवार को नामांकन भी करना है। इसके बाद शाम पांच बजे गोरखपुर के हरिओम नगर में वैष्णवी लॉन में भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में छात्रनेता सम्मेलन को संबोधित करें।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती हमीरपुर और झांसी में होंगी। वह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान राठ झांसी में हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, दोपहर करीब तीन बजे झांसी के चिरगांव और पांच बजे बैदोरा में झांसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार अनुराग शर्मा के समर्थन में सभा करेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र दिन 11 बजे देवरिया के कसया रोड स्थित हरेंद्र जायसवाल के मैदान पर रविंद्र कुशवाहा, दोपहर एक बजे बलिया के टीडी कालेज के मैदान पर बलिया से विरेंद्र्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा करेंगे।

Back to top button