CM नीतीश ने अधिकारियों को दी थी नसीहत, कुछ देर बाद एनकाउंटर में शहीद हो गए दारोगा

खगड़िया और भागलपुर के बीच दुर्गम दियारा में जब अपराधियों से लोहा लेते हुए जांबाज दारोगा आशीष कुमार शहीद हो गए उससे महज कुछ घंटे पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आला पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई थी. नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था को लेकर उठते सवालों के बीच अधिकारियों की नसीहत दी थी कि ‘जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे या अपराधियों पर छोड़ दिया जाए ये ठीक नहीं है’.CM नीतीश ने अधिकारियों को दी थी नसीहत, कुछ देर बाद एनकाउंटर में शहीद हो गए दारोगालगभग 325 करोड़ रुपए की लागत से नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए नीतीश कुमार ने डीजीपी केएस द्विवेदी समेत पुलिस महकमे के तमाम आला अधिकारियों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि जब सरकार आपकी रक्षा पर ध्यान देती है तो आप जनता की सुरक्षा को भगवान भरोसे या अपराधियों के भरोसे मत छोड़िए.

आम तौर पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार सूबे की कानून- व्यवस्था को सार्वजनिक रूप से हमेशा बेहतर बताते रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं उनके मन में भी बेहतर कानून व्यवस्था होने को लेकर संशय आज साफ दिखा.  मुख्यमंत्री के तेवर को देखकर कुछ ऐसा ही लगा.  सीएम ने पुलिस अधिकारियो को जब खरी-खरी सुनानी शुरू की तब अधिकारी बगले झंकने लगे.

सीएम ने कहा कि सरकार आपकी सुरक्षा का ख्याल रखती है लेकिन आपसे आम लोगों की सुरक्षा की अपेक्षा भी रखती है. नीतीश ने कहा कि लोगो की सुरक्षा भगवान और अपराधियो के भरोसे छोड़ देना सही नही है. सीएम ने शराबबंदी कानून में कार्रवाई पर भी असंतोष जताया.

आशीष के सीने और पेट में पांच गोलियां लगी जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Back to top button