CM खट्टर समेत तमाम हरियाणा ने किया योग, कुर्सी पर बैठी दिखीं साध्वी उमा भारती

पानीपत।तीसरे इंटरनेशनल योग डे पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में योग किया। बाबा रामदेव और अमित शाह अहमदाबाद के योग प्रोग्राम में शामिल हुए, वहीं हरियाणा में भी विभिन्न शहरों में योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल के इंद्री में योग करते दिखे। साथ ही विभिन्न मंत्रियों और अन्य दिग्गजों ने भी योग प्रोग्राम्स में भाग लिया। कहां कैसा रहा प्रोग्राम…

CM खट्टर समेत तमाम हरियाणा ने किया योग, कुर्सी पर बैठी दिखीं साध्वी उमा भारती

– सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज समेत जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं सीएम आज करनाल सड़क के फोर लेनिंग कार्य का भी शुभारंभ करेंगे।
– अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। इसके साथ उन्होंने तमाम अधिकारियों व छात्र संघ ने योग में भाग लिया।

ये भी पढ़े: हाईवे पर अनियंत्रित हुई स्कोर्पियो बाइक पर चढ़ी, दो की मौके पर हुई मौत

– कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय के प्रांगण में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर योग दिवस का शुभा आरम्भ किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के साथ-साथ नगरवासियों और जिला अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए योग प्रचारकों को सम्मानित भी किया गया।
– यमुनानगर में भी जिला प्रशासन ने आयुष विभाग और पतंजलि की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसमें हजारों शहरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहरवासियों को लंबे अरसे से योग सीखा रहे जय कुमार पतंजलि ने बताया कि आज लोगों की इतनी संख्या देखकर लगता है कि लोग कितने जागरूक हो रहे हैं।

– रेवाड़ी में राव तुलाराम स्टेडियम में ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग किया। इसके साथ-साथ राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल और प्रशानिक अधिकारियों ने भी योग किया। राज्यमंत्री ने कहा कि योग को रोजाना एक घंटा करना जरूरी है। तभी हम स्वास्थ्य रहकर देश को नई दिशा दे सकते हैं

फरीदाबाद में मंत्री उमा भारती ने कुर्सी पर बैठकर किया योग

– फरीदाबाद में आयुष मंत्रालय द्वारा सेक्टर 21 स्थित बीके पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर लगाया, जिसमें जल संसाधन मंत्री उमा भारती, न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ-साथ शहर की प्रथम महिला महापौर सुमन बाला भी मौजूद रहीं।

– रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के चलते उमा भारती कुर्सी पर बैठकर कुछ प्रतिक्रियाए ही करती नजर आईं। पूरे योग शिविर में बच्चे बूढ़े जवान और महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया।

राष्ट्रपति चुनाव पर ली चुटकी, बोलीं- इस पर भी योग करने की जरूरत
उमा भारती ने जहां कहा कि योग का मतलब जोड़ना है, जो देश के प्रधानमंत्री पूरे संसार में करना चाहते हैं। मोदी पूरे संसार को मन, आत्मा और स्वस्थ्य शरीर के साथ एक दूसरे के साथ योग के माध्यम से जोड़ना चाहते हैं। वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए सबाल पर चुटकी लेेते हुए कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव पर भी आज योग करने की आवश्यकता है, इसलिए योग करो।

बारिश ने कई जगह बिगाड़ा प्रोग्राम
– उधर मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई बारिश के साथ आंधी वगैरह भी चली, जिसने प्रदेश में कई जगह योग के प्रोग्राम्स को बिगाड़ दिया। पहले प्रोग्राम खुले में होने थे, लेकिन बाद में अंदर हॉल वगैरह में करने पड़े और योगप्रेमियों के उत्साह के चलते हॉल छोटे पड़ गए।
– सिरसा में योग का प्रोग्राम चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के एमपी हॉल में हुआ। पहले यह शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होना तय था, लेकिन टेंट रात में बारिश व आंधी से उखड़ गए और मैट वगैरह भीग गए तो योग कार्यक्रम का शेड्यूल बदलना पड़ा।
 
राजपथ पर मना था पहला योग दिवस
– बता दें कि दिसंबर, 2014 में यूएन जनरल असेंबली ने 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाए जाने का एेलान किया था।
– इसके बाद पहला योग दिवस 2015 में राजपथ पर मनाया गया, जिसमें 191 देशों के लोग शामिल हुए थे। इस बार 150 देशों में मनाया जा रहा है।
Back to top button