CM योगी सफदरगंज बहराइच स्थित बलहा विधानसभा और अंबेडकरनगर के नेवादा में चुनावी जनसभा करेंगे संबोधित

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर सरदार पटेल, भीमराव आंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार किया है। इसका विरोध कर राहुल गांधी ने पटेल, आंबेडकर और मुखर्जी का अपमान किया। कांग्रेस सुरक्षा नहीं दे सकती, महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकती, ऐसे विपक्षी दलों को वोट मांगने का अधिकार है क्या?

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की कामन संभाल ली है। मंगलवार को ताबड़तोड़ रैलियों के बाद बुधवार को बाराबंकी के सफदरगंज स्थित फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में सीएम योगी ने सभा की शुरुआत की है। यहां से वह बहराइच, अंबेडकरनगर और फिर मऊ जिले की घोषी सीट के प्रचार कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

बाराबंकी के सफदरगंज स्थित फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज की जनसभा में सीएम ने कहा कि भाजपा भारत के सामान्य नागरिक की पार्टी है। किसी नेता के भाई, बेटा, पत्नी को नहीं कार्यकर्ताओं को टिकट दिया। इसमें ही कार्यकर्ता सांसद, विधायक और प्रधानमंत्री बन सकता है। गरीब के हक में योजनाएं बनाती ही नहीं बल्कि लागू भी करते हैं हम। इस उपचुनाव में आप सभी सुरक्षा, विकास और आगे बढ़ाने को वोट दें। भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अराजकता से मुक्ति भाजपा दिलाएगी।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है। मोदी जी ने 11 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने मंगल पर तिरंगा फहराया है। मंच पर सांसद उपेन्द्र रावत, प्रत्याशी अम्बरीष रावत, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक शरद अवस्थी, राम नरेश रावत, साकेंद्र प्रताप वर्मा, सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

बहराइच में तीन घंटे तक गरजेंगे सीएम

वही, बाराबंकी में संबोधन के बाद सीएम हेलीकाप्टर से बहराइच स्थित बलहा विधानसभा के उर्रा बाजार पहुंचेे। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। बादें, यहां पर सीएम तीन घंटे रुकेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। बलहा विधान सभा के उपचुनाव के चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी सेक्टर प्रवासी, मंडल अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हेंलाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पा चौधरी, प्रभा सोनी, जय प्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार मिश्र, श्रवण शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हेलीपैड बनाया जा रहा है।

अंबेडकरनगर के नेवादा में जनसभा

बहराइच के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उडऩखटोला जैतपुर थानांतर्गत नेवादा बाजार स्थित एसएन पब्लिक स्कूल के मैदान में उतरेगा। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल के बगल ही हेलीपैड बनाया गया है। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, अवधेश द्विवेदी व संतोष सिंह ने पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक बब्बू लाल मिश्र पुलिस फोर्स के साथ खामियों को ठीक कराते दिखे।

Back to top button