CM योगी ने राजनाथ को जन्मदिन पर दी बधाई, बताया जुझारू व जनप्रिय राजनेता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ​ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को जुझारू एवं जनप्रिय राजनेता बताते हुए उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी रक्षा मंत्री जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि कुशल संगठनकर्ता, कर्मठ, जुझारू एवं जनप्रिय राजनेता, ओजस्वी वक्ता, मृदुभाषी, सादगी, सरलता और संवेदना की त्रिवेणी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिवस पर हृदयतल से शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की कामना करता हूं। उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप निरंतर भारतीय सेना को अधिक सशक्त बनाने में जुटे जुए हैं। ईश्वर से आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि देश के यशस्वी रक्षा मंत्री कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रखर वक्ता राजनाथ सिंह आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि देश के रक्षामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई, विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा को मजबूत करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपके नेतृत्व में हमारी सेनाओं को और बल मिला है,मैं ईश्वर से आपके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया कि देश के रक्षामंत्री, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के शीर्ष नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की अनन्त शुभकामनायें। आपका जीवन स्वस्थ और प्रसन्न रहे और हम सबका मार्गदर्शन करते रहें।
2020 10:45AM

Back to top button