क्लास में बेहोश पड़ी रही 10वीं की छात्रा, स्कूल में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी…

  • लखनऊ.यहां मानकनगर के सिंगार नगर स्थ‍ित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को एक छात्रा क्लासरूम में बेहोश होकर बेंच के नीचे गिर गई। इसके बाद स्कूल कर्मचारी बिना जांच पड़ताल किए ही कमरा बंद कर चले गए। जब छात्र को होश आया तो उसने खिड़की से चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद आसापास के लोग और पुलिस ने स्कूल खुलवा कर बच्ची को बाहर निकाला।
    क्लास में बेहोश पड़ी रही 10वीं की छात्रा, स्कूल में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी...

    छात्रा को दौरे पड़ते हैं, इस लिए हो गई बेहोश: प्रिंसिपल

    – सिंगार नगर स्थ‍ित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में कनौसी की रहने वाली अंजली सिंह 10वीं क्लास में पढ़ती है। शनिवार को अंजली सुबह साइकिल से स्कूल पहुंची। 
    – प्रिंसिपल क्षमता रावत के मुताबिक छात्रा को दौरे पड़ते हैं। स्कूल की छुट्टी से पहले छात्रा को दौरा पड़ा और बेंच के पीछे गिर गई। छुट्टी के बाद सभी छात्राएं क्लासरूम से बाहर निकल गईं, लेकिन वह रह गई। 
    – इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुन्ना व राजेश में से किसी ने क्लासरूम के अंदर नहीं देखा और बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। छुट्टी के करीब डेढ़ घंटे बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो मां उसे ढूंढ़ते हुए स्कूल पहुंचीं। 
    – इसी बीच अंजली भी होश में आ गई। इसके बाद वो क्लासरूम में बनी खिड़की से चिल्लाने लगी। बाहर खड़े लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्कूल खुलवाकर अंजली को बाहर निकाला गया। 
    – इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    इसे भी देखें:- बड़ी खबर: अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया सबसे बड़ा झटका, पाक का सबसे बड़ा बैंक किया बैन

    कर्मचारियों से मांगा गया जवाब: डीआईओएस

    – इस मामले पर डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा- ”यह लापरवाही का मामला है। दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रिंसिपल को भी इस मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।”
Back to top button