हिंद महासागर में चीन के युद्धपोतों का जवाब देने के लिए भारत ने भी उतारे 8 वॉरशिप

पिछले हफ्ते ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया था कि भारत को मालदीव में दखल देना बंद करना चाहिए. इसमें कहा गया कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना के तीन पोत पूर्वी, दक्षिण और पश्चिम हिंद महासागर में तीन मुख्य इलाकों में हैं. क्षेत्र में चीन के 11 युद्धपोत हैं. 

चीनी नौसेना ने देश की एक माइक्रोब्लॉग साइट पर कहा है कि दस दिन पहले चीन की नौसेना के पांच मुख्य युद्धपोत पूर्वी हिंद महासागर में गए थे.

उधर, राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन जिन्हें चीन का करीबी माना जाता है, उन्होंने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्र में आपातकाल लगा दिया था और विपक्ष के नेताओं तथा सुप्रीम कोर्ट के जज को गिरफ्तार करवा दिया था. तब से चीन मालदीव में विदेशी दखल का जोरदार विरोध कर रहा है.

यूनिसेफ की पाक के साथ भारत को भी चेतावनी

कुछ दिन पहले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत से राष्ट्र में राजनीतिक संकट के समाधान की खातिर सैन्य दखल की अपील की थी.  

हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि हिन्द महासागर में कब चीनी जहाजों ने प्रवेश किया या फिर कितने दिनों तक चीन की ये एक्टिविटी जारी रहेगी. मालदीव में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए भारत और चीन के बीच होड़ रही है.  

 
 
 
 
 
 
Back to top button