अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख ने अपने पद से दिया इस्तीफा, किम जोंग को सौंपी गई कमान

लियोन: अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल ने घोषणा की कि उन्हें अपने प्रमुख मेंग होंगवेई का इस्तीफा प्राप्त हो गया है. मेंग 25 सितंबर से लापता है और चीन को उन पर कानून का उल्लंघन करने का संदेह है. इंटरपोल ने एक बयान में कहा कि मेंग ने ‘तत्काल प्रभाव’ से इस्तीफा दे दिया है और दक्षिण कोरिया के किम जोंग यांग को कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है.

इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है चीन
चीन ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि, यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है, या नहीं. मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उप मंत्री भी हैं.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है.

Back to top button