जीत के जश्न के बीच देर रात सिविल अस्पताल और पुलिस चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री खट्टर

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के बाद एक ओर बीजेपी में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूरी तरह से एक्सन मोड में हैं। वह लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात सिविल अस्पताल तथा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।

रात्रि के समय में आज हिसार के स्थानीय सिविल अस्पताल तथा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।

प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षा अविराम उपलब्ध रहे यही हमारा प्रयास है।

बता दें कि सीएम खट्टर ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है ‘रात्रि के समय में आज हिसार के स्थानीय सिविल अस्पताल तथा पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षा अविराम उपलब्ध रहे यही हमारा प्रयास है। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों से बात कर जनता की सेवा हेतु सदैव मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।’

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल करीब एक घंटे तक अस्पताल में रुके। इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी की वजह से मरीजों की देखभाल करने में परेशानी पेश आ रही है। इसके अलावा सीएम ने मरीजों से इलाज को लेकर पूछा कि किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही सीएम ने मरीजों से यह भी पूछा कि इलाज के नाम पर उनसे पैसे तो नहीं लिए जा रहे हैं। इस दौरान सीएम ने अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा सीएम ने पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया।

Back to top button