चेतेश्वर पुजारा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बनने वाले हैं पापा

नए साल के पहले ही दिन टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा ने अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, वह पिता बनने वाले हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी पत्नी पूजा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दी।
बेबी बंप के साथ दिखीं पूजा
तस्वीर में पूजा बेबी बंप के साथ दिख रही हैं। पुजारा ने एक चश्मा लगा रखा है, जिसके ऊपर डैडी लिखा हुआ है, वहीं पूजा के ऊपर मॉम लिखा हुआ है।
पुजारा ने लिखा…
पुजारा ने लिखा, ‘हम इस साल एक नन्हे बच्चे की आशा करते हैं। आशा करता हूं कि वह आने वाले साल में खुशियों और नई सौगातों के साथ हमारे जीवन में खुशियां भर दे।’
साउथ अफ्रीका में हैं पुजारा
चेतेश्वर पुजारा फिलहाल टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 5 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।
2013 में की थी शादी
पूजा और पुजारा ने 13 फरवरी, 2013 को राजकोट में शादी की थी। पूजा मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं। वह अक्सर पति को चीयर करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देती हैं।





