पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका के परिजनों पर लगा हत्या का आरोप

  • छपरा. बिहार के सारण जिले के मशरख थाना के शेखपुरा गांव में घर के पास युवक का पेड़ से लटका शव मिला। युवक के घरवालों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवक एक लड़की से प्यार करता था। किसी बात को लेकर दो दिन पहले लड़की से उसका विवाद भी हुआ था। 
    पेड़ से लड़का मिला प्रेमी का शव, प्रेमिका के परिजनों पर लगा हत्या का आरोप

    युवक की मां ने दो पर दर्ज कराया केस…

    – युवक की मां दौलत देवी ने थाने में गांव के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
    – घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव के ही सोनू कुमार और एक लड़की से किसी बात को लेकर उसे कहासुनी हो गई थी।
    – इसको लेकर गांव में आपसी समझौता भी हुआ था। पुलिस अभी घटना का कारण प्रेम प्रसंग ही मान रही है। 
    – मृतक शेखपुरा गांव के विजय महतो का पुत्र अजय कुमार महतो है।
    – मढ़ौरा के एएसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Back to top button