PMO पर चंद्रबाबू नायडू ने लगाया साजिश रचने और अपराधियों की मदद करने का आरोप

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर साजिश रचने और अपराधियों की मदद करने का आरोप लगाया है. नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गई है. तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्यों के साथ एक टेलीकॉफ्रेंस के दौरान नायडू ने भाजपा पर तेदेपा के प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने और राज्य को राजनीतिक रूप से अस्थिर करने का आरोप लगाया.

बड़ी खबर: ‘जेल बर्ड’ कहने पर CM सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट पहुंचे येदियुरप्पा

तेदेपा सूत्रों के अनुसार, नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और दूसरी ओर अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की मदद से नाटक चला रही है. नायडू ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के महासचिव विजय साईं रेड्डी पीएमओ के चक्कर लगा रहे हैं, जिससे तेदेपा और राज्य के खिलाफ साजिश का पता चलता है. उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई.एस जगमोहन रेड्डी और विजय साईं रेड्डी की तरफ इशारा करते हुए कहा, “ए1 और ए2 से मुलाकात कर पीएमओ लोगों को क्या संदेश देना चाहता है.”

Back to top button