चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 में सरदार और लकड़ा की टीम में वापसी

हॉकी की चैंपियंस ट्रॉफी 23 जून से नीदरलैंड्स में होनी है, इसके पहले भारतीय हॉकी टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है. युवा खिलाड़ियों के फिसड्डी साबित होने के बाद अब चयनकर्ताओं ने वापस अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इसमें अनुभवी सरदार सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा और रमनदीप सिंह की वापसी हो गई है. कॉमनवेल्थ खेलों में इनकी जगह युवाओं को आजमाया गया था, जहां भारतीय टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा था. चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2018 में सरदार और लकड़ा की टीम में वापसी

टीम की कप्तानी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करेंगे, जिकी कप्तानी में भारत ने पिछली बार सिल्वर मेडल जीता था. तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी थी. 34 साल में तब भारत ने पहली बार मेडल जीता था. गोलकीपर के तौर पर श्रीजेश के साथ युवा कृष्ण पाठक होंगे. डिफेंस में बिरेंद्र लाकड़ा की वापसी मजबूती देगी. उनके साथ हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास और सुरेंद्र कुमार होंगे. साथ में जरमनप्रीत सिंह को लिया गया है, जो अपने करियर का आगाज करेंगे.

टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा है कि, टीम काफी संतुलित है, इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है, मुझे पूरा विश्वास है कि हम चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि  चैंपियंस ट्रॉफी बहुत अहम टूर्नामेंट है. कॉमनवेल्थ गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर ही एशियाई खेलों के लिए टीम चुनी जाएगी.’ भारत को अगस्त में  एशियाड का हिस्सा होना है. उसके बाद ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाएगा. 

Back to top button