सेंचुरियन टेस्ट Live: शमी की जबरदस्त गेंदबाजी, द. अफ्रीका के 5 विकेट गिरे

मोहम्मद शमी ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 3 झटके दिए। द. अफ्रीका ने चौथे दिन दूसरी पारी में लंच तक 55 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान फॉफ डु प्लेसिस 12 और वर्नोन फिलेंडर 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। द. अफ्रीका की कुल बढ़त 201 रन हो चुकी हैं जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।

सेंचुरियन टेस्ट Live: शमी की जबरदस्त गेंदबाजी, द. अफ्रीका के 5 विकेट गिरे

द. अफ्रीका ने चौथे दिन सुबह 90/2 से आगे खेलना शुरू किया। अभी स्कोर 144 तक ही पहुंचा था कि शमी ने एबी डीविलियर्स को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों झिलवाया। डीविलियर्स ने 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। शमी ने मेजबान टीम को एक और झटका दिया जब उन्होंने एल्गर को राहुल के हाथों झिलवाया। राहुल 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डी कॉक भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 12 रन बनाकर शमी के शिकार बने।

अंपायरों से भिड़ना पड़ा महंगा, आईसीसी ने विराट पर लगाया तगड़ा जुर्माना, फैन हुए दुखी…

भारत किसी भी हाल में दक्षिण अफ्रीका की बढ़त को 300 से ज्यादा नहीं होने देना चाहेगी। मैच के तीसरे दिन हुई बारिश के चलते अब तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और भारत के पेसर्स को इसका लाभ उठाकर द. अफ्रीका के प्रमुख बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा।

द. अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरुआत को जसप्रीत बुमराह ने बिगाड़ा था जब उन्होंने पहली पारी में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले ऐडन मार्करैम (1) और अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला (1) को सस्ते में पैवेलियन भेजा था।

Back to top button