CBSE Class 10th Result 2019 Toppers: सीबीएसई परीक्षार्थी ने किया धमाल


सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। दसवीं की परीक्षा में कुल 86.70 फीसद परीक्षार्थी पास हुए हैं। गाजियाबाद की रिद्धिमा तीसरे नंबर पर हैं। सीबीएसई ने इस बार रिजल्ट जारी करने का पैटर्न थोड़ा बदला है। सीबीएसई अमूमन प्रेस कॉफ्रेंस कर रिजल्ट जारी करती है। इस बार सीबीएसई ने प्रेस कॉफ्रेंस नहीं की। इस वजह से टॉपर्स को लेकर अभी ऊहापोह की स्थिति है।
13 छात्रों ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। एडा के सिद्धांत पनगठियां ने 499 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वह नोएडा के लोटस वैली स्कूल के छात्र हैं। दिव्यांस वाधवा, नोएडा भारती, योगेश कुमार गुप्ता सैंट पैट्रिक स्कूल जौनपुर, अंकुर मिश्रा वसुंधरा गाजियाबाद एसएजे स्कूल, वत्सल वार्ष्णेय दिवान पब्लिक स्कूल मेरठ, मान्या सेंट जैवियर्स स्कूल बठिंडा

गुरुग्राम एमिटी स्कूल की दो छात्राएं यति और पिया ने 500 में से 497 नंबर हासिल कर टॉपर्स में स्थान बनाया है। दोनों की आल इंडिया 3rd रैंक है। सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल की छात्रा अपूर्वा गुलाटी और गाजियाबाद की रिद्धिमा गुप्ता ने 99.4 फीसद अंक के साथ टॉपर्स में संयुक्त स्थान हासिल किया है। रिद्धिमा, वसुंधरा स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। बताया जा रहा है कि अपूर्वा गुलाटी और रिद्धिमा गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।





