CBSE Class 10th Result 2019: CBSE Class 10th का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित


सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने की अटकलें थीं। बाद में सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने ऐसी सारी अटकलों को अफवाह करार दिया था।
10वीं का रिजल्ट सोमवार दोपहर करीब सवा दोे बजे ही घोषित कर दिया गया। छात्र और छात्राएं अपना रिजल्ट cbse की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

CBSE Class 10th Result 2019 Live Updates:
2.48 बजे – पूर्वी दिल्ली में नंदनगरी के प्रतिभा विकास विद्यालय की छात्रा मान्या ने प्राप्त किए 95.6 फीसद अंक।
2.46 बजे – पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाली तमन्ना के दसवीं की परीक्षा में आए 95 फीसद मार्क्स
2.46 बजे – तमन्ना सरकारी स्कूल की छात्रा हैं और उनके स्कूल का नाम बी-ब्लॉक राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा हैं।
2.45 बजे – भारी ट्रैफिक के कारण सीबीएसई की वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है।
2.42 बजे – सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल की छात्रा अपूर्वा गुलाटी को 99.4 फीसद अंक मिले हैं।
2.35 बजे – गाजियाबाद की रिद्धिमा गुप्ता ने 99.4 फीसद अंक हासिल किए।
2.34 बजे – वसुंधरा स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं रिद्धिमा। ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया।
2.30 बजे – गुरुग्राम ने एमिटी स्कूल के छात्र ने हासिल कि 500 में से 497 नंबर
2.26 बजे – CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
2.12 बजे – इस साल 10वीं में 18,27,472 छात्रों ने भाग लिया था
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
स्टेप 1- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं
स्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा





