सीबीएसई बोर्ड: इस फॉर्मूले से आप खुद जान सकते हैं की 12वीं में आपको मिलेगे कितने नंबर, जानें तरीका…

सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट तैयार करने के लिए फॉर्मूला तय कर दिया है. बोर्ड ने आज सुप्रीम कोर्ट में बताया कि पिछले वर्षों के मार्किंग स्‍कीम को देखकर यह तय किया गया है 10वीं, 11वीं और 12वीं के इंटरनल एग्‍जाम के मार्क्‍स के आधार पर ही इंटरमीडिएट का रिजल्‍ट तैयार किया जाए. इस फॉर्मूले से आज खुद अपना रिजल्‍ट तैयार कर सकेंगे.

बोर्ड ने कहा है कि रिजल्‍ट में 10वीं-11वीं के नंबरों का वेटेज 30-30 प्रतिशत होगा जबकि 12वीं के नंबरों का वेटेज 40 प्रतिशत होगा. 10वीं में भी छात्रों के बोर्ड एग्‍जाम होते हैं मगर सब्‍जेक्‍ट्स अलग होते हैं. ऐसे में 10वीं के 5 विषयों में से सबसे बेहतर 3 विषयों के नंबर ही जोड़े जाएंगे. इसके बाद 11वीं कक्षा के टर्म-एग्‍जाम, यूनिट एग्‍जाम और फाइनल एग्‍जाम्स में सभी 5 सब्‍जेक्‍ट्स के एवरेट मार्क्‍स जोड़े जाएंगे. इन नंबर्स का वेटेज 30-30 प्रतिशत होगा.

इसके बाद 12वीं के प्रैक्टिकल एग्‍जाम और प्री बोर्ड एग्‍जाम के मार्क्‍स को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. इस तीनों नंबर्स को जोड़कर कुल 100 में से नंबर मिलेंगे. छात्रों की फाइनल मार्कशीट इसी 30-30-40 के फॉर्मूले के आधार पर तैयार होगी. छात्र अपने पिछले एग्‍जाम के मार्क्‍स चेक करके खुद ही रिजल्‍ट तैयार कर सकते हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्‍ट अगस्‍त तक जारी किया जा सकता है.

Back to top button