CBSE 10th Result 2020 : जारी हुए 10वीं के परिणाम, यहां जाकर ऐसे करें चेक

नई दिल्‍ली। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्‍म हो गया। बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजों के लिए छात्रों में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सीबीएसई आज कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसको फॉलो करके बुधवार को छात्र आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। न सिर्फ परिणाम बल्कि सीबीएसई ने छात्रों के लिए प्रमाण पत्र के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए।

बता दें कि जो छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्‍ट देख सकते हैं। इसी के साथ रिजल्ट डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होंगे। इस साल 91.46% छात्र हुए पास हुए हैं। जिसमें 93.31% लड़कियां और 90.14% लड़के पास हुए हैं। त्रिवेंद्रम, चेन्नई और बेंगलुरू तीन शीर्ष क्षेत्र हैं, जिनके छात्रों ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है।
सीबीएसई ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे, 12वीं कक्षा का परिणाम 13 जुलाई को घोषित हो चुका है और आज 10वीं का परिणाम आ गया है।

Back to top button