CBI ने कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के घर-ऑफिस पर मारा छापा

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस के नेता कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर आज मंगलवार को सीबीआई ने छापे मारे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, कार्ति चिदंबरम के घर और ऑफिस पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने छापे मारे हैं. बताया गया है कि ये छापेमारी पहले से चल रहे मामले से जुड़ी है.
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने कुल 9 जगहों पर छापे मारे हैं. तमिलनाडु और मुंबई में तीन तीन जगहों पर छापेमारी चल रही है. वहीं, पंजाब, कर्नाटक और औडिशा में 1-1 जगह छापेमारी हुई है. आरोप है कि कार्ति चितंबरम ने एक प्रोजेक्ट के लिए चीनी वर्कर्स को वीजा दिलाने के लिए 50 लाख रुपए की घूस ली.





