रेल टेंडर घोटाले की पूछताछ के लिए CBI ने लालू को 25 और तेजस्वी को 26 को बुलाया

  • नई दिल्ली/पटना. सीबीआई ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को एक बार फिर तलब किया है। दोनों को 2006 में लालू के रेल मंत्री काल में पुरी और रांची स्थित रेलवे के होटलों के रखरखाव और परिचालन के लिए दिए गए टेंडर मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
     रेल टेंडर घोटाले की पूछताछ के लिए CBI ने लालू को 25 और तेजस्वी को 26 को बुलाया
    शुक्रवार को दोनों के नाम समन जारी किए गए। सूत्रों के अनुसार लालू को सीबीआई ने 25 और तेजस्वी को 26 सितम्बर को बुलाया है। इससे पहले उन्हें 11 12 सितम्बर को बुलाया गया था। हालांकि लालू ने रांची कोर्ट में पेशी और तेजस्वी ने एक राजनैतिक कार्यक्रम में शिरकत की वजह से नई तारीख मांगी थी। सीबीआई ने इस मामले में लालू के साथ ही उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी, तेजस्वी के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता को भी अपनी जांच का हिस्सा बनाया है।

    ये भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत के पति ने खोले राज बताया खुलेआम NUDE होकर करते थे ये सब, दिखाया…

    ईडी का राबड़ी को नोटिस

    इस बीच, मामले की जांच कर रही ईडी ने राबड़ी देवी को नोटिस दिया है। उन्हें भी पूछताछ के लिए 26 सितम्बर को ईडी के दिल्ली कार्यालय बुलाया गया है। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने राबड़ी देवी पर मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया है।
Back to top button