क्या आप बता सकते हैं दोनों के बीच का रिश्ता? लोग हो रहे हैं कंफ्यूज

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इनमें से किसी वीडियो में कोई लड़का खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आता है, तो कोई प्रैंक के चक्कर में लोगों को उलझाता हुआ नजर आता है. कई ऐसे वीडियोज भी वायरल होते हैं, जिसमें दो लोगों के रिश्तों के बारे में पूछा जाता है. लेकिन सही जवाब दे पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें दो महिलाएं डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उन दोनों के बीच में क्या रिश्ता है, ये आपको बताना है.

पहली नजर में देखने पर दोनों सहेलियां लगती हैं, क्योंकि दोनों की उम्र में कोई फासला नजर नहीं आता है. हालांकि, कुछ लोग इन्हें बहनें भी समझ सकते हैं. लेकिन असलियत कुछ और है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों के बीच मां-बेटी का रिश्ता है. सोशल मीडिया पर ये दोनों अक्सर डांस से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती हैं, जिसे खूब पसंद किया जाता है. महिला का नाम आदर्शा है, जबकि उसकी बेटी का नाम धनुश्री है. ये दोनों केरल के त्रिसूर की रहने वाली हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये दोनों मां-बेटी ‘बरसो रे मेघा’ के म्यूजिकल बीट पर डांस कर रही हैं. इस गाने में श्रेया घोषाल और उदय मजूमदार ने अपनी आवाज दी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 दिन पहले ही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और इतने कम समय में ही इसे 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, 1 लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, जबकि 18 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं.

एक यूजर ने इन दोनों के रिश्तों पर सवाल उठा दिया है और लिखा है कि पिता इनके जेल में चले गए. तो दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये है असली संतूर मॉम. तीसरे यूजर ने लिखा है कि बाल विवाह का परिणाम. वहीं, चौथे यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि मां अपनी बेटी से ज्यादा बेहतर डांस कर रही है. अरुण विजय नाम के यूजर ने कमेंट किया है कि हमें बाल विवाह का सबूत मिल गया. पुलिस को एक्शन लेना चाहिए. एक यूजर ऐसा भी था, जो इन्हें बहन बनाने पर अमादा था. उसका कहना है कि ये दोनों बहनें हैं, न कि मां-बेटी. हम बेवकूफ नहीं हैं. हालांकि, सच्चाई क्या है, न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है. लेकिन इनके द्वारा शेयर किए गए ज्यादातर वीडियोज में ये खुद को मां-बेटी ही बता रही हैं.

Back to top button