CAA के हिंसक प्रदर्शन की जांच के लिए SIT गठित, पूर्व सीएम को नोटिस…

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में यूपी और बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई और जिलों में हिंसा की आग भड़क गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन कई मौकों पर बेकाबू भीड़ के आगे उसे कदम पीछे भी हटाने पड़े। इस दौरान हिंसा में 11 की मौत हो गई। सीएए के समर्थन में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों ने राजधानी दिल्ली में इसके समर्थन में प्रदर्शन किया। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन किया गया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी
कर्नाटक: मैंगलोर पुलिस आयुक्त ने मंगलुरु की अपनी यात्रा के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि शहर में उनके प्रवेश से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: इस महिला को मिली मौत से भी भयानक सजा, हुई 1,41,078 साल की जेल
Karnataka: Mangalore Police Commissioner issues notice to former Chief Minister Siddaramaiah in connection with his visit to Mangaluru, stating that ‘his entry in the city may lead to law and order situation’. #CitizenshipAct pic.twitter.com/5UKUReTYt0
— ANI (@ANI) December 21, 2019
असम में एसआइटी का गठन
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन किया गया है। जो लोग हिंसा में शामिल थे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।





