पद्मश्री लेने से स्वामी सिद्धेश्वर ने किया इनकार, पीएम को खत लिखकर बताई वजह

 ज्ञानयोगाश्रम विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी ने केंद्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार दिया है। स्वामी सिद्धेश्वर ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि वह संन्यासी एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उन्हें किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में महान कार्य करने वाले लोगों को दिया जाना चाहिए। वह पूरे सम्मान के साथ यह पुरस्कार लौटा रहे हैं। इसे अन्यथा न लें।’

एंटी-टैंक और मिसाइलों की कमी को लेकर इंडियन आर्मी ने मोदी सरकार को चेताया

 

स्वामी ने कहा कि आध्यात्मिक व्यक्ति होने के नाते मेरी किसी सम्मान या पुरस्कार में रुचि नहीं है। मैंने पूर्व में भी कोई पुरस्कार स्वीकार नहीं किया है। कनार्टक विश्वविद्यालय ने कुछ वर्ष पूर्व मुझे मानद उपाधि प्रदान की थी। उसे मैंने सम्मान के साथ लौटा दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इनकार करने की अपनी इच्छा से केंद्र सरकार को अवगत करा दिया है, स्वामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को एक पत्र भेज रहे हैं। 

Back to top button