अभी अभी: बुमराह ने श्रीलंका को दिए दो शुरुआती तगड़े झटके

पालेकेले। जसप्रीत बुमराह ने रविवार को तीसरे वनडे में श्रीलंका को शुरुआती दो झटके दिए। श्रीलंका ने समाचार लिखे जाने तक 16 अोवरों में 2 विकेट पर 61 रन बना लिए थे। दिनेश चांदीमल 26 और लाहिरू थिरिमाने 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बुमराह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले निरोशन डिकवेला (13) को एलबीडब्ल्यू किया। कुशल मेंडिस असफल रहे और मात्र 1 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।

उपुल थरंगा पर दो मैचो के प्रतिबंध के बाद इस मैच में श्रीलंका की कमान चमारा कापूगेदरा के हाथों में है। वह श्रीलंका के 20वें वनडे कप्तान हैं। भारत ने इस मैच के लिए कोई बदवाल नहीं किया है। श्रीलंकाई टीम दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। थरंगा और गुनाथिलाका के स्थान पर लाहिरू थिरिमाने और दिनेश चांदीमल की वापसी हुई है।

Back to top button