आर्केस्ट्रा के दौरान चली गोली, लड़के की हुई मौत
मधेपुरा.बिहार के मधेपुरा जिले के रतवारा ओपी के कपसिया गांव में शनिवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाई के गाने को लेकर फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक लड़का घायल हो गया। घायल को हॉस्पिटल लाया गया। तब तक उसी मौत हो चुकी थी।

दशहरा के मौके पर आया था आर्केस्ट्रा…
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दशमी के अवसर पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान काफी संख्या में बड़े लोगों के साथ छोटे बच्चे भी देखने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान फायरिंग हो गई। इस दौरान दाहो मंडल के बेटे चंदन को गोली लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।





