#बुरी खबर: पाक के पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ पर टूटा दुखों का पहाड़, बीवी कुल्सुम नवाज का हुआ निधन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए फिर मनहूस खबर है। दरअसल उनकी बीवी कुल्सुम नवाज का लंदन में निधन हो गया है। बता दें कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम रावलपिंडी की जेल में सजा काट रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। #बुरी खबर: नवाज शरीफ पर टुटा दुखों का पहाड़, बीवी कुल्सुम नवाज का हुआ निधनउच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पिछले साल 68 वर्षीय शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए थे। शरीफ भ्रष्टाचार के बाकी मामलों – अल अजीजियां स्टील मिल्स और हिल मेटल इस्टैबलिशमेंट मामलों में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद आधारित उच्च न्यायालय में पेश हुए थे।

शरीफ, उनकी 44 वर्षीय बेटी मरियम, और 54 वर्षीय दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) मोहम्मद सफदर पहले से ही अडियाला जेल में क्रमश: 10 साल, 7 साल और 1 साल की कैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें लंदन में अवैध तरीके से चार लग्जरी फ्लैट खरीदने के मामले में जवाबदेही अदालत ने दोषी ठहराया था।

Back to top button