गया कॉलेज में बीएससी की छात्रा खुशी कुमारी को घर के पास ही दुकान चलाने वाले दो बच्चों के पिता दीपक कुमार से प्यार हो गया था। दोनों के बीच 4-5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। गुरुवार को भाई ने खुशी को दीपक से बात करते पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। चंद घंटे बाद खुशी ने खुद को जिंदा जला लिया।
दादा-दादी को पता न चला, जलकर मर गई पोती…
– यह घटना बिहार के गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ दुल्हिनगंज मुहल्ले की है। शाम करीब 6 बजे घर में खुशी के अलावा उसके दादा-दादी थे।
– माता-पिता और भाई घर से बाहर थे। चंद घंटे पहले प्रेमी के चलते भाई के हाथों मार खाने से खुशी गुस्से में थी। उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।
– वह चौथे फ्लोर के एक रूम में गई और अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा लिया। चंद सेकंड आग फैला और वह धूं-धूं कर जलने लगी।
– खुशी के घर के नीचे से गुजर रहे लोगों ने धुंआ उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को फोन किया। घर में आग लगने की सूचना मिलने पर खुशी का भाई भी मौके पर पहुंच गया।
– पांच मंजिला घर के चौथे फ्लोर पर खुशी जल रही थी और नीचे सेकेंड फ्लोर में रह रहे दादा दादी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
भाई ने दी पुलिस को सूचना
– घर में आग लगने की सूचना मिलने पर दुकान से आया खुशी का भाई आसपास के अन्य लोगों के साथ अपने घर में घुसा।
– आग लगने की जगह खोजते हुए वे लोग चौथी मंजिल पर पहुंचे तो देखा की खुशी की लाश पड़ी हुई है। वह बुरी तरह जल गई थी।
– इसके बाद भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव को लोडिंग ऑटो पर रखने से भड़क गए लोग
– शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय पुलिस को मृतक के परिजनों और आस पास के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
– पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को पुलिस ने एम्बुलेंस की जगह लोडिंग ऑटो का इस्तेमाल किया। शव ले जाने के लिए ऑटो को जैसे ही रोका गया लोग भड़क गए।
– पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और शव को उसी ऑटो पर डालकर हॉस्पिटल भेज दिया।
– थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि लड़की की आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
-पोस्टमार्टम के बाद अगर पिटाई की बात सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में युवती के परिजन ने कोई आवेदन नहीं दिया है इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया।