Breaking News: यूपी में पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतरे, चारों तरफ मचा हडकंप…

दिल्ली से लखनऊ मरम्मत के लिए जा रहे यात्री गाड़ी के सात सवारी डिब्बे और आठवां गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। रोजा निवासी गार्ड सतीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद लाया जा रहा है।

मुरादाबाद मंडल के धमोरा के पास बुधवार रात हुए इस हादसे से अप और डाउन लाइन पर रेल संचालन ठप हो गया। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। 

डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि बुधवार रात ग्यारह बजकर दस मिनट पर दिल्ली से यात्री गाड़ी के ग्यारह डिब्बे मरम्मत के लिए लखनऊ भेजे जा रहे थे। ट्रेन धमोरा के पास से गुजर रही थी।

इसी दौरान एक के बाद एक ग्यारह डिब्बे पटरी से उतर गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। पटरी से डिब्बे उतरने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इस हादसे से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। रेलवे अधिकारी एआरटी लेकर मौके पर पहुंच गए। पटरी से उतरे डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू करा दिया गया।

सात डिब्बे पटरी से उतरने से डाउन लाइन के साथ ही अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इसके बाद ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। दिल्ली फैजाबाद, पद्मावत, लखनऊ मेल, गरीब रथ, देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस समेत दर्जनों गाड़ियां को जहां तहां रोक दिया गया है। डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों का रूट बदलकर उन्हें रवाना जा रहा है।

ट्रेन के बेपटरी होने के बाद 23 ट्रेनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली से बरेली और दिल्ली की ओर जाने वाली अप और डाउन इंटरसिटी तथा दिल्ली से सीतापुर की ओर जाने वाली समेत छह  ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं।

अप और डाउन ट्रैक ठप होने केकारण मुरादाबाद जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल है। सैकड़ों यात्री टिकट निरस्त कराकर बस तथा अन्य वैकल्पिक वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

कई घंटे से प्लेटफार्म पर गोरखपुर आनंद विहार ट्रेन खड़ी होने के कारण इस ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हैं। ट्रेन हादसे के कारण लखनऊ की ओर से जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, लखनऊ एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली- न्यू जलपाईगुडी. शहीद एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।

अब इन ट्रेन को बाया चंदौसी से बरेली होते हुए लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।

Back to top button