Breaking News: भारत में एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके…

भारत-बांग्लादेश सीमा के पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) द्वारी दी गई जानकारी के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के तेज झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

इनदिनों भारत में भूकंप के लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार(29 मई) को फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले करीब डेढ़ महीने के दौरान दिल्ली में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। दिल्ली में शुक्रवार(29 मई) को आए भूकंप का तीव्रता  रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। हालांकि किसी भी जगह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई।

भूकंप का अधिकेंद्र हरियाणा के रोहतक के अटायल गांव में था। दिल्ली में पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान चार भूकंप पहले आ चुके हैं। पहला भूकंप 12 अप्रैल को आया था। उसके बाद 13 अप्रैल, 10 मई और फिर 15 मई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 से लेकर 3.5 तक रही। खास बात यह कि इन सभी भूकंपों का केंद्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद और उत्तरी दिल्ली का वजीरपुर था।

चक्रवात ‘निसर्ग’ को लेकर अलर्ट

इस बीच आज देश में चक्रवात ‘निसर्ग’ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात ‘निसर्ग’ के आज दोपहर से शाम के बी मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग के पास टकराने की संभावना है।

आज बारिश के आसार

इस बीच चक्रवात निसर्ग की वजह से देश में मौसम भी खराब होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक और मराठावाड़ा में भी बारिश के अनुमान हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटों में मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

Back to top button